श्योपुर, उत्तम सिंह: खाड़ी-श्यामपुर रेंज के कक्ष क्रमांक 604 में चल रहे प्लांटेशन कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। सामने आए वीडियो में मजदूर पुरानी शासकीय दीवार से पत्थर निकालकर ट्रैक्टर से ले जाते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर हो रही इस पत्थर चोरी और हेराफेरी ने विभागीय कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है।

एसडीओ के जवाब पर भारी पड़े जीपीएस साक्ष्य, डीएफओ दफ्तर में खुली वन विभाग के दावों की पोल

सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत में एसडीओ धीरेंद्र सिंह ने पुरानी दीवार टूटने से इनकार कर दिया था। लेकिन शिकायतकर्ता ने डीएफओ करण सिंह रंधा को ठोस जीपीएस साक्ष्य सौंपकर अधिकारियों के दावों की हवा निकाल दी है। अब देखना यह है कि उच्च अधिकारी इस मामले में क्या सख्त कदम उठाते हैं।


मुफ्त के पत्थरों से बनाई दीवार, फिर कागजों में किसका हुआ भुगतान? जांच के घेरे में निर्माण कार्य

जब निर्माण कार्य में पहले से मौजूद सरकारी भवनों या दीवारों के मलबे और पत्थरों का इस्तेमाल किया गया, तो विभाग ने नया मटेरियल खरीदने का बिल कैसे पास कर दिया? माप पुस्तिका और भुगतान विवरण की जांच होने पर कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।