नई दिल्ली। राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविधान दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, "भारत का संविधान 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प का सशक्त आधार है। आइए, 'भारत रत्न' भीमराव अंबेडकर की ओर से रचित संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संकल्प लें।"