छतरपुर। छतरपुर विधानसभा के छापर में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव द्वारा ग्राम छापर में कुल 2 करोड 32 लाख 50 हजार 9 सौ 8 रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने आज जन चौपाल लगाई और 55 लाख की लागत के 5 विकास कार्यों का भूमि पूजन किया तथा बाकी कार्यों का भूमिपूजन शीघ्र करने की जानकारी दी। विधायक ने सभी से मुलाकात की और सहभोज में भी सहभागिता की।   


विधायक द्वारा बताया गया कि ग्राम छापर में विधायक विशेष निधि से तालाब का सौंदर्यीकरण पर 10 लाख रुपए, सामुदायिक भवन निर्माण पर 25 लाख रुपए, विधायक निधि की 15 लाख की राशि से पछौर नाला पर पुलिया निर्माण, 5 लाख से गडरनपुरवा में सामुदायिक भवन निर्माण और  तालाब के पास वाले मंदिर पर 50 हजार 908 रुपए से बैंच स्थापना कार्य मिलाकर कुल 55 लाख 50 हजार 9 सौ 8 रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। 


    विधायक श्रीमती ललिता यादव ने बताया कि अतरार छापर से लखापुरवा तक 1.781 किमी डामरीकृत रोड एक साल के भीतर बन जायेगा इसका डीपीआर तैयार हो चुका है। इसके निर्माण पर 1 करोड 24 लाख की लागत आएगी। इसी तरह कवंर पुरवा अतरार छापर रोड से पचपेडू तक लगभग 53 लाख की लागत का दशमलव 761 किमी डामरीकृत रोड भी एक साल के भीतर बन जायेगा इसका भी डीपीआर तैयार हो चुका है उन्होंने बताया कि 1 करोड 77 लाख के रोड निर्माण के इन दोनों कार्यों का जल्द ही भूमि पूजन किया जाएगा। इस प्रकार ग्राम छापर में कुल 2 करोड 32 लाख 50 हजार 9 सौ 8 रुपए के विकास कार्य कराए जा रहे हैं।