रतलाम जिले में अवैध शराब परिवहन के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। बरखेड़ी फंटा ढोढर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप (MP 09 GH 8292) से 200 पेटी बीयर (कुल 2400 बल्क लीटर) बरामद की, जिसकी कीमत करीब ₹6.24 लाख बताई जा रही है।

सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी में पुलिस ने वाहन से दो आरोपियों — देवेन्द्र नरुका (20) और नदीम अंसारी (35) — को मौके पर गिरफ्तार किया। पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

रिंगनोद थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अब शराब के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ में शामिल हैं।