सतना, सजल कुमार रजक। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बरदाडीह इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते अपने हाथ की नस काट ली। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
मजदूरी करती है महिला
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल महिला की पहचान माया डोहर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जैतवारा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव की रहने वाली है। वर्तमान में वह सतना में रहकर मजदूरी का काम कर रही थी।
कारणों का नहीं चल सका पता
महिला ने अचानक यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ताकि कारणों का पता लगाया जा सके।
















