भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राजधानी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित जिंसी इलाके में गोवंश तस्करी और वध से जुड़े एक मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इस कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से कार्यकर्ताओं पर पिस्टल और तलवार से जानलेवा हमला भी कर दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में जिन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, वे आदतन अपराधी हैं और पहले भी गोवंश से जुड़े मामलों में पकड़े जा चुके हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले करने की कार्रवाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

















